इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने मंगलवार को प्रदेश में कई
न्यायिक अधिकारियों की तैनाती स्थल में फेरबदल किया है। रजिस्ट्रार जनरल
मो. फैज आलम ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
अधिसूचना के
अनुसार चंदौसी (मुरादाबाद) के सिविल जज सीनियर डिवीजन
रविकांत द्वितीय, को चंदौसी में ही सीजेएम पद पर तैनात किया गया है। चंदौसी
के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलकांत मणि त्रिपाठी को वहीं का सिविल
जज सीनियर डिवीजन बनाया गया है। संभल के ओएसडी कौटिल्य गौर को संभल का जिला
और सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। चंदौसी की सिविल जज जूनियर डिवीजन
ज्योत्सना यादव को संभल में सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर भेजा गया है।
बहराइच में तैनात अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन रोमा गुप्ता को सिविल जज
जूनियर डिवीजन कैसरगंज बनाया गया है। कैसरगंज में तैनात सिविल जज जूनियर
डिवीजन शिवानी रावत का न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी बहराइच बनाया गया
है। बहराइच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रहे विवेक कुमार सिंह
प्रथम को सिविल जज जूनियर डिवीजन बहराइच बनाया गया है। बहराइच में तैनात
सिविल जज जूनियर डिवीजन उत्सव गौरव राज को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी
संभल बनाया गया है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- UPTET 72825 भर्ती में याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें