Breaking Posts

Top Post Ad

बी०पी०एड० संघर्ष मोर्चा: कोर्ट अपडेट, अनुदेशकों की भर्ती मामले में कल हुई सुनवाई का सार, 10 अप्रैल को होगी फाइनल सुनवाई

 न्यूज़ बी पी एड संघर्ष मोर्चा....
कोर्ट अपडेट...
साथियो जैसा की आप सभी को पता था की आज मा.न्यायालय के आदेश के बाद हो रही अवहेलना की तारीख लगी थी।।
जिसमे सरकार को 4 सप्ताह की नोटिस पहले ही जारी हो चुकी थी।।।
आज कोर्ट की कार्यवाही के दौरान मा.न्यायालय के सामने सरकार नतमस्तक होती नजर आयी।।।
और इसके पहले की जितनी ड्रामेबाजी और बहाने बाजी थी सबसे बेकनाब हो चुकी।
अभी तक अवमानना बाद के बाद भी सिर्फ एक बहाना था की सरकार अपील में है जो हथियार पूरी तरह धरा साही हो गया।।
सच्चाई का वक्त अवश्य करवट लेटा है।।
एक बक्त था की ये बहस से भागते थे अब एक वक्त आ गया की बहस करवाना या न करवाना दोनों गले की फास बन गया।।
बहस के दौरान सरकारी वकील अपील का बहाना बना कर समय मागने की कोसिस कर रहे थे।।
बहुत जिद के बाद सरकारी वकील ने खुद से काबुल किया की माई लार्ड एक मौका दे दिया जाय।।
इस दौरान हम अपील में बहस करवा लेगे अन्यथा सिंगल बेंच के आदेश का पालन करेगे।।
जिसके उपरांत पूर्व में 29000 और 4000 उर्दू अवमानना वाद के समय के अनुरूप 10 अप्रैल का समय देते हुए हम सभी का एक ही मैटर होने के साथ उसी भर्ती में अटैच कर दिया है।।
और सरकार को 10 अप्रैल का अंतिम मौका दिया गया है।। इसके बाद कोर्ट कोई बहाना और हीला हवाली नही सुनेगी।।।
  अब बात आती है अपील की जो 10 अप्रैल के बाद पूरी तरह निष्प्रभावी हो जायेगी यानि अवमानना बाद में इसका 1%का प्रभाव नही रह जायेगा।।
अब 10 अप्रैल के पहले सरकार पूरी कोसिस करेगी अपील पे बहस करवाने की लेकिन ये इतना आसान और संभव नही है।।
अगर किसी कारण बस बहस भी हो गयी तो अपील 100% ख़ारिज ही होनी है क्योंकि ये सरकार के द्वारा लगाया गया एक महज अंडगा था जो बालू के ढेर के समान है जिसे  बहस रूपी एक ही झोके में ढेर होना है।।
अपुष्ठ सूत्रो से ये भी जानकारी प्राप्त हो रही है की सरकार इसीलिए अपील की बहस नही करवा रही है क्योंकि वो एक ही डेट में ख़ारिज हो जायेगी।।
अब सरकार के सारे रास्ते बन्द हो चुके है और हम सभी उम्मीद कर सकते है की अप्रैल में ये भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकते है।।।
अब महज एक रास्ता बचा है वो है सुप्रीम कोर्ट लेकिन ये तब सम्भव होगा जब अपील ख़ारिज हो।।
लेकिन ये कोई जरुरी नही की सुप्रीम कोर्ट में इनकी अपील दाखिल ही हो जाय क्योंकि वहा मेरिट के आधार पे ही केश दाखिल हो पाते है यानि की केस में कोई दम या आधार होना चाहिए सुप्रीम कोर्ट जाने का मतलब ये सीधा प्रमाणित करेगा की केस में कोई दम नही है।।
साथियो मा.न्यायालय से केस हम सभी पूरी तरह जीत चुके है और यहाँ तक की भर्ती प्रक्रिया को शुरू करने के अलावा सरकार की मनमानी और हीला हवाली के सारे रास्ते बन्द कर चुके है।।।
लेकिन ये सरकार है हमको आपको।परेसान करने के लिए कोई गेम प्लान करने की कोई कसर नही छोड़ेगी खैर अब ये कही कामयाब नही हो सकते।।।
लेकिन दुश्मन को कभी कमजोर नही समझना चाहिए हम सभी को अपना संघर्ष पूरी तन्मयता और ईमानदारी से तब तक करना है जब तक सफलता हम सभी के कदम न चूम ले और इस संघर्ष को हम बिना सफल हुए किसी कीमत पे रुकने नही देना चाहते।।
संगठन ने आप से सभी वादा किया था की संघर्ष न्याय पालिका और कार्यपालिका दोनों स्तर से जारी रहेगा लेकिन उचित समय देखकर।।।
हम धन्यबाद देगे फूलपुर और गोरखपुर की जनता को की उन्होंने आपको वो शुभअवसर प्रदान किया है
और 27 मार्च को पूरी दमदारी और ईमानदारी के साथ आप सभी को एकजुट होना पड़ेगा और अपने अधिकार को छीनना पड़ेगा।।।
तो आप सभी से निबेदन है पूरी तन्मयता के साथ 27 मार्च की तैयारी करे।।
संगठन ने अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हुए हर स्तर से मजबूत पकड़ बना ली है अब जिम्मेदारी आप सभी की भी है की इसे कैसे और कितनी जल्दी पूरा करवाना है।।।
सरकार के लिए दो पक्तिया।।।।
नियुक्ति पत्र की करो तैयारी।।
27 मार्च को विधान सभा पहुँच रहे है।।
बी पी एड धारी।।।।
आप के संघर्षों का साथी।।
आपका भाई
धीरेन्द्र यादव (प्रदेश अध्यक्ष)
बी पी एड संघर्ष मोर्चा।।।
sponsored links:

No comments:

Post a Comment

Facebook