Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चल रही शिक्षक भर्ती में हुई धांधली को लेकर बड़ा खुलासा...

इलाहाबाद :इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में धांधली के आरोपों के साथ एक बार फिर मामला तूल पकड़ रहा है।इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रोहित मिश्रा ने कहा की विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में हुई धांधली को वो उजागर करेंगे ।
और बड़े पैमन पैमाने पर हुई, गडबडी का पर्दाफास करेंगे ।छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि इतिहास में अब तक किसी भी विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती में इतना बड़ा घोटाला नहीं हुआ है ।
रोहित ने दावा किया की यह सब कुलपति रतनलाल हांग्लू की शह पर किया जा रहा है । रोहित मिश्रा ने बात करते हुए सीधा निशाना कुलपति पर साधा । कहा कि इनके इस कार्यों की शिकायत विजिलेंस विभाग से लेकर रजिस्टार तक की जा चुकी है । शिक्षक भर्ती को तत्काल रोकने की मांग करते हुए रोहित मिश्रा ने कहा कि इन सभी नियुक्तियों की जांच की जानी चाहिए। रोहित ने कहा कि शिक्षक विश्वविद्यालय का हिस्सा बने उसे ऊंचाई पर ले जाए । इसके लिए जरूरी है कि तय मानक और योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।
नियम को दरकिनार करने का आरोप
शिक्षक भर्ती में हुई गड़बड़ी के सुबूत के तौर पर रोहित ने कई साक्ष्य भी मिडिया को दिए । रोहित ने कहा कि कुलपति के करीबी अमित सिंह को नौकरी देने के लिए सभी नियमों कानूनों को ताक पर रख दिया गया । यहां तक कि उनके हाईस्कूल और इंटर के अंक पत्रों की भी जांच नहीं की गई है ।जिसमें हाई स्कूल में प्रैक्टिकल भूगोल के नंबर जोड़े गए, और इंटर के अंकपत्र में भूगोल जियोग्राफी की स्पेलिंग गलत लिखी थी । रोहित ने कहा कि अमित सिंह को यह नौकरी कुलपति ने उपहार में दी है । इसके खिलाफ उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की भी मांग की है।
रोहित ने जताई अपनी हत्या की आशंका
रोहित ने कहा कि अमित सिंह और उनके साथी आपराधिक पृष्ठभूमि से आते हैं अतः यह लोग मिलकर उनकी हत्या भी करवा सकते हैं । यदि इस दौरान उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना होती है । तो उसके लिए सीधे जिम्मेदार कुलपति रतन लाल हांग्लू और उनके चहेते अमित सिंह होंगे।
लम्बे समय से चल रहा बवाल
गौरतलब है कि बीते दिनों शुरू हुई विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय के संगठक महाविद्यालय में शिक्षक भर्ती को लेकर हंगामा शुरू हुआ । लेकिन उप चुनाव के चलते सारी प्रक्रिया ठप हो गई । तो वहीं उपचुनाव के बाद रोहित मिश्रा एक बार फिर सामने आए ।उन्होंने कुलपति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए, बता दें कि जिस अमित सिंह को लेकर रोहित ने आरोप लगाए हैं । वह अमित सिंह लंबे समय से कुलपति के वोएसडी रहे है । उनकी नियुक्ति के बाद सही कैंपस में हंगामा चल रहा है ।
sponsored links:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news