इलाहाबाद : भर्तियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर दो दिनों तक कर्मचारी
चयन आयोग के मध्य क्षेत्रीय कार्यालय पर जोरदारी से आंदोलन करने के बाद
प्रतियोगियों का गुस्सा तीसरे दिन कुछ शांत रहा।
बुधवार को कार्यालय में
तालाबंदी का ऐलान था लेकिन, प्रतियोगी क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। तालाबंदी
नहीं की। हालांकि उनकी मांगें पूर्ववत हैं।
इलाहाबाद के लाउदर रोड पर स्थित एसएससी कार्यालय के बाहर प्रतियोगी दिन भर
अनशन करते रहे। उनके हाथों में विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। इन सभी
की मांग है कि 2013 से अब तक हुई सभी भर्तियों की सीबीआइ जांच कराई जाए और
एसएससी के चेयरमैन अशीम खुराना को निलंबित किया जाए, साथ ही कार्मिक एवं
प्रशिक्षण विभाग के मंत्री जितेंद्र सिंह से इस्तीफा लिया जाए।
1प्रतियोगियों का कहना है कि 17 से 22 फरवरी के बीच हुई सीजीएल परीक्षा में
जिस तरह से ऑनलाइन गड़बड़ी हुई, पेपर आउट हुआ उससे अब एसएससी पर भरोसा
नहीं रह गया है। जांच पूरी होने तक एसएससी की चल रही परीक्षाएं स्थगित की
जाएं.
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें