UPPSC Recruitment 2018: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
(UPPSC) ने सहायक अध्यापक परीक्षा 2018 (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी
पुरुष/महिला शाखा) का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग सहायक
अध्यापक के रिक्त पड़े 10768 पदों पर नियुक्ति इस परीक्षा के जरिए करेगा।
परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन 15 मार्च 2018 से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग
की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसमें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
और नियुक्ति से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। ऑनलाइन आवेदन
प्रक्रिया 15 मार्च 2018 से शुरू होगी 16 अप्रैल 2018 तक चलेगी। चलिए और
विस्तार से जानते हैं इन भर्तियों के बारे में। 10768 पदों में से पुरुष
सहायक अध्यापक के 5364 और महिला सहायक अध्यापक के 5404 पदों पर भर्ती होनी
है। चयनित अभ्यर्थियों को अधिकतम 34800 रुपए का वेतन मिल सकता है।
अब बताते हैं शैक्षणिक योग्यता के बारे में। आवेदक का मान्यता प्राप्त
यूनिवर्सिटी से B.Ed डिग्री धारक होना अनिवार्य है। वहीं, कम्प्यूटर शिक्षक
पद के लिए कम्प्यूटर एप्लिकेशन, कम्प्यूटर एप्लिकेशन में ग्रैजुएट या
कम्प्यूटर साइन्स में B.E./ B.Tech धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए आयु सीमा भी निर्धारित है। 1 जुलाई 2018 को 21 वर्ष की
उम्र पूरी करने वाले और 40 वर्ष की उम्र तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
सिर्फ उत्तर प्रदेश के SC/ST/ OBC उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके अलावा अधिक जानकारी
विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद उपलब्ध होगी। ऑनलाइन आवेदन 15 मार्च से
वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर कर सकेंगे। उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि
वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। अधिक जानकारी
के लिए देखें यह नोटिफिकेशन।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- UP 6645 LT Grade Teacher Merit List 2014- Selection Process 2015
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें