इलाहाबाद : परीक्षा संस्थाओं की गलती का खमियाजा प्रतियोगियों को भुगतना
पड़ रहा है। चयन बोर्ड प्रवक्ता 2013 के छिटपुट विषयों को छोड़कर सभी
रिजल्ट घोषित कर चुका है। केवल प्रवक्ता का इतिहास का परिणाम अब तक अटका
है। यह रिजल्ट फंसने का कारण परीक्षा में पूछे गए छह प्रश्नों के जवाब हैं।
प्रकरण हाईकोर्ट तक पहुंचा, कोर्ट ने नवंबर 2017 में ही आठ हफ्ते में
रिजल्ट देने का आदेश दिया लेकिन, अब तक उसका अनुपालन नहीं हो सका है। 1चयन
बोर्ड ने प्रवक्ता इतिहास का विज्ञापन 28 दिसंबर 2013 को जारी किया था।
बालक वर्ग के 42 व बालिका वर्ग के 12 सहित कुल 54 पदों की लिखित परीक्षा 21
जून 2015 को हुई। चयन बोर्ड ने 29 जुलाई को उत्तर कुंजी जारी की। इसके बाद
पहली संशोधित उत्तर कुंजी 26 अप्रैल 2016 को दूसरी संशोधित उत्तर कुंजी 30
जून 2016 को जारी की गई। यही नहीं बोर्ड ने पहला परिणाम 12 मई 2016 को और
दूसरा परिणाम तीन अगस्त 2016 को जारी किया। इसके बाद 20, 21 व 22 सितंबर
2016 को इसका साक्षात्कार हुआ जिसमें 331 अभ्यर्थियों को बुलाया गया उनमें
260 ने इंटरव्यू दिया। परीक्षा में पूछे गए छह प्रश्नों के गलत जवाब को
लेकर अभ्यर्थियों ने नौ सितंबर 2016 को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।
कोर्ट ने चार अक्टूबर 2016 को इसका रिजल्ट घोषित करने पर रोक लगा दी। इस पर
चयन बोर्ड ने विशेषज्ञ समिति की ओर से दिए गए उत्तरों का शपथपत्र कोर्ट
में प्रस्तुत किया, जिसे मानकर कोर्ट ने आठ नवंबर 2017 को आदेश दिया कि आठ
हफ्ते में इसका परिणाम घोषित किया जाए। पुनर्गठन नहीं होने से कोर्ट के
आदेश के बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं हो सका। बीते 23 अप्रैल को चयन बोर्ड की
नई टीम की पहली बैठक हुई, अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि इसमें उनके परिणाम
निकलने की तारीख तय होगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें