हरदोई के पिहानी कस्बे में मंगलवार की शाम एक चाट कार्नर खुला, वैसे तो यह सामान्य सी बत थी लेकिन इसका नाम पढ़ कर हर कोई ठिठका और बिना कुछ बोले रह नहीं पाया। किसी ने सरकार को कोसा तो किसा ने चाट कार्नर खोलने वाले की तारीफ में कहा नौकरी के पीछे भागने से अच्छा है अपना काम करें।
जी हां, इस चाट कार्नर का नाम है एमए, बीएड, टीईटी पास बेरोजगार चाट कार्नर। नौकरी न मिलने से नाराज टीईटी पास युवक ने आर्थिक तंगी से हार कर एक ठेले में यह चाट कार्नर खोला है। उसने कहा यह उसका रोजगार भी है और सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर करने का तरीका भी। निजामपुर मोहल्ले में रहने वाले निमिष गुप्ता ने पहले दिन तीन बंदर पार्क के पास अपना का ठेला लगाया।
ठेले पर एमए, बीएड, टीईटी 2011 पास बेरोजगार चाट कार्नर का बोर्ड लगाया है। शाम को तीन बजे लगने वाले इस ठेले पर लगे बोर्ड को देखकर निकलने वालों के कदम जरूर ठहरते हैं, कई लोगों ने तो ठेले पर टिक्की तल रहे निमिष की फ़ोटो अपनी फेसबुक वाल पर भी पोस्ट की है। निमिष का कहना है कि सरकार की उदासीनता के चलते हम लोग बेरोजगार हैं, सरकार कोई हो लेकिन इस ओर ध्यान देने के बजाय केवल आश्वासन का झुनझुना पकड़ाया जा रहा है। हम लोगों को छोड़कर सरकारों ने बाकी सबकी की चिंता की है। उन्होंने कहा जब भी लखनऊ में अपनी मांग रखने गए तो वहां केवल लाठियां ही मिलीं। ऐसे में चाट पकौड़ी बेचकर पेट पालना उसकी मजबूरी है। निमिष की मां आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें