साथियों
शत शत वंदे ईश नमन !
अगर 72825 चयनित से कोई पदाधिकारी बन गया तो इनकी दलाली की दुकान बंद हो जायेगी ।
आज हर बीआरसी और बीएसए दफ्तर में दलाल सक्रिय हैं ।
छोटेछोटे और जायज कामों को करवाने के लिये भी शिक्षकों को इन्हीं के द्वारा ही सफलता मिलती है । हर काम का रेट फिक्स है । एरियर का इतना प्रतिशत ...वेतन लगने का इतना प्रतिशत ...आदिआदि ।
पर ज्यादातर जिलों में शिक्षक संघ के पदाधिकारी केवल दलाली करते नजर आते हैं ।
ऐसे में बहुत जरूरी है की नये लोग आगे आयें और शिक्षक राजनीति के नाम पर हो रही लूट और दलाली का खात्मा करें ।
जैसा की आप देख रहे हैं की प्राथमिक शिक्षक संघ में विधिक पेंच फंस गया है । चुनाव के द्वारा सुशील पांडे को नया अध्यक्ष बनाया गया पर इसे दिनेशचंद्र शर्मा गुट अवैद्य करार देते हुये उन्हें ही अभी भी अध्यक्ष मानते हैं ।
अब 72825 चयनित के सामने समस्या है की वो किसे सही मानें ?
या किसका समर्थन करें ?
चूंकि सभी शिक्षक संगठन उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ होने का दावा करते हैं तब समस्या विधिक रूप से भी जटिल हो जाती है ।
खैर उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की संख्या तीन लाख से ज्यादा है । जिसमें 66000 से अधिक 72825 से चयनित हैं । अर्थात हर 4-5बाँ शिक्षक 72825 से है ।
पर किसी भी शिक्षक संगठन ने 72825 को उचित प्रतिनिधित्व दिया ?
नहीं ! वर्षों से ढेरा जमाये ये पुराने नेता बिल्कुल नहीं चाहते हैं की 72825 चयनित में से किसी को प्रदेश स्तर पर पद दिया जाये ।
क्योंकि ये शिक्षक नेता केवल शिक्षक राजनीति के नाम पर दलाली करते हैं ।
इसमें 72825 का अहम रोल होगा । और हम करेंगे भी ।
हम तैयार हैं । संगठित हैं । योग्य हैं ।
हम सभी केवल और केवल उसी गुट का समर्थन करेंगे जो हमें महत्त्व देगा । प्रतिनिधित्व देगा । प्रदेश कार्यकारिणी में जगह देगा । हमारी मांगों को मंच से उठायेगा और उठाने का मौका देगा । हमारी समस्याओं को अपनी समझेगा ।
हम सभी 72825 चयनित अपनी पूरी संख्या , मन , तन धन और जोश से उसके सहयोगी होंगे । उस संगठन का हिस्सा होंगें ।
सभी संगठनों से खुली अपील है की जो 72825 चयनितों को प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त करेगा हम उसी का समर्थन करेंगें ।
शेष आपके रुख पर ..
आपका-
गणेश शंकर दीक्षित
टीईटी संघर्ष मोर्चा
लखनऊ
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें