बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 मई को होगी। इस संबंध में सोमवार को
शासनादेश जारी हो गया। परीक्षा के लिए दोबारा 14 से 15 मई की शाम छह बजे तक
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा जिसमें दो मई को संशोधित टीईटी-2017 के
परिणाम में सफल 4446 अभ्यर्थियों और आवेदन से वंचित अभ्यर्थियों को ही
मौका मिलेगा।
इसका मतलब जो लोग पहले आवेदन कर चुके हैं उन्हें आवेदन नहीं करना है। आवेदन
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई और भरे हुए आवेदन जमा करने की आखिरी
तारीख 17 मई रखी गई है। अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में की गई
गलतियों को सुधारने के लिए 21 मई को सुबह 11 से शाम छह बजे तक का मौका
मिलेगा। 24 मई को प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
मंडल मुख्यालयों में परीक्षा 27 मई को सुबह 10 से एक बजे तक होगी। पांच जून
को उत्तरमाला वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी और अभ्यर्थी साक्ष्य के साथ नौ
जून की शाम छह बजे तक ऑनलाइन आपत्ति कर सकेंगे। 15 जून तक आपत्तियों का
निस्तारण करने के बाद 18 जून को संशोधित उत्तरमाला वेबसाइट पर अपलोड करेंगे
और परिणाम 30 जुलाई तक घोषित होगा। रिजल्ट घोषित होने के एक महीने के अंदर
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों को प्रमाणपत्र भेजे जाएंगे।
पहली बार 1.21 लाख अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
इलाहाबाद। 68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए एक बार आवेदन लिऐ जा चुके
हैं। पूर्व में 12 मार्च को परीक्षा होनी थी लेकिन जिसके लिए पांच फरवरी तक
पंजीकरण हुए थे। लेकिन टीईटी के प्रश्नों को लेकर विवाद होने के बाद
परीक्षा टालनी पड़ी थी। पहली बार परीक्षा के लिए 124938 अभ्यर्थियों ने
आवेदन किया था। जिनमें से 4092 के ऑनलाइन आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त
कर दिए गए थे। यानि 120846 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल होने के योग्य
थे। दोबारा वेबसाइट खुलने के बाद टीईटी के संशोधित रिजल्ट में सफल कम से कम
4446 अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा होना तय है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- UPTET 2026: परीक्षा में शामिल होने की अनुमति, लेकिन अवकाश नहीं—BSA का आदेश
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें