जंगली इलाके और आवागमन के सुगम साधन विहीन इलाकों में तैनाती से नाराज शिक्षिकाओं ने सोमवार को डीएम, बीएसए और डायट प्राचार्य से मुलाकात कर तैनाती आदेश में संशोधन की मांग की।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 12460 TEACHERS RECRUITMENT GO: 12460 शिक्षक भर्ती का शासनादेश जारी: डाउनलोड करें
Govt Jobs : Opening
दुर्गम इलाके में तैनात कर दी गईं शिक्षिकाएं
सोनभद्र। प्रदेश में चल रही 12460 प्राथमिक-पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया की कड़ी में जिले में कई शिक्षिकाओं को दुर्गम
इलाके में तैनात कर दिया गया है।
जंगली इलाके और आवागमन के सुगम साधन विहीन इलाकों में तैनाती से नाराज शिक्षिकाओं ने सोमवार को डीएम, बीएसए और डायट प्राचार्य से मुलाकात कर तैनाती आदेश में संशोधन की मांग की।
कमल शानू, पूजा कुमारी, सीमा, पूजा यादव, प्रीति यादव, रंजीता कुमारी, सीमा
आदि का कहना था कि महिलाओं को आवागमन वाले और सुरक्षित स्थानों में ही
तैनाती का प्रावधान है लेकिन यहां इसकी अनदेखी कर जंगल और दुर्गम इलाके में
स्थित विद्यालय में तैनाती दे दी गई है। कहा कि जहां जिला मुख्यालय से
60-65 किमी दूर तैनाती दी गई है। वहीं ऐसे जगह तैनाती मिली है, जहां सड़क
छोड़ने के बाद 30 से 40 किमी तक कोई साधन नहीं मिलता। शिक्षिकाओ का कहना था
कि उन्हें बीस किमी की दूरी में ऐसे विद्यालयों पर तैनाती दी जाए जो सडक़
से नजदीक हों। बताते चलें कि नगवां, म्योरपुर, बभनी, दुद्धी, घोरावल, चोपन,
म्योरपुर के साथ ही राबर्ट्सगंज ब्लाक में कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां
पहुंचने के लिए निजी साधन का ही सहारा है।
जंगली इलाके और आवागमन के सुगम साधन विहीन इलाकों में तैनाती से नाराज शिक्षिकाओं ने सोमवार को डीएम, बीएसए और डायट प्राचार्य से मुलाकात कर तैनाती आदेश में संशोधन की मांग की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें