इलाहाबाद : परीक्षाओं में अनियमितता, तय तारीखों पर असमंजस और उत्पीड़न
से आजिज दर्जनों अभ्यर्थियों ने शनिवार को उप्र लोक सेवा आयोग का घेराव
किया। गेट पर विरोध प्रदर्शन और मुख्य सड़क को घंटों जाम रखने के बाद आयोग
के सचिव और परीक्षा नियंत्रक से बात की।
कई मुद्दों पर चर्चा के दौरान
आश्वासन मिला तो चेतावनी देकर लौटे। अभ्यर्थियों को आयोग ने आश्वासन दिया
कि परीक्षा कैलेंडर में निर्धारित किसी भी परीक्षा की तारीख में परिवर्तन
के संबंध में एक महीने पहले सूचित किया जाएगा और प्रश्नों के विवादित होने
की पुनरावृत्ति नहीं होगी।1दर्जनों अभ्यर्थियों ने भ्रष्टाचार मुक्ति
मोर्चा के बैनर तले आयोग के इलाहाबाद स्थित मुख्यालय पर विरोध जताया। दिन
में 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक वहीं डटे रहे और नारेबाजी करते रहे। दोपहर
में मोर्चा अध्यक्ष कौशल सिंह, अर्चना सिंह, सीपी पाठक, अरुण चतुर्वेदी और
ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने सचिव कार्यालय पहुंचकर सचिव जगदीश व परीक्षा
नियंत्रक अंजू कटियार से बात की। अभ्यर्थियों ने कहा कि पीसीएस 2017 की
मुख्य परीक्षा शीर्ष कोर्ट से निर्णय के बाद कम से कम 21 दिन बाद कराई जाए।
पीसीएस 2018 को यूपीएससी पैटर्न पर कराने की स्थिति को स्पष्ट करते हुए
मॉडल प्रश्न पत्र और पाठ्यक्रम जारी किया जाए। पीसीएस 2016 की मुख्य
परीक्षा के परिणाम और साक्षात्कार में आ रही रुकावट को दूर करने, आरओ/एआरओ
2016, संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर किसी भी परीक्षा का परिणाम 11 महीने
में जारी करने, विवादित प्रश्नों से निजात दिलाने के लिए विशेषज्ञों के
पैनल में बदलाव की मांग की गई। इनमें अधिकांश मुद्दों पर सचिव और परीक्षा
नियंत्रक ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया। फिर भी आयोग को एक और मौका देते
हुए अभ्यर्थियों ने सचिव कार्यालय में ही चेतावनी दी कि भविष्य में आयोग ने
कार्यशैली में सुधार न किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें