Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों ने भगवा पहन शुरू किया अनशन, ईको गार्डन में आम शिक्षक शिक्षामित्र एवं शिक्षमित्र एसोसिएशन का अनवरत धरना प्रदर्शन जारी

लखनऊ : ईको गार्डन स्थल पर शिक्षा मित्रों ने शनिवार से अनशन शुरू कर दिया। आम शिक्षक शिक्षा मित्र असोसिएशन उत्तर प्रदेश की अध्यक्षा उमा देवी की अगुआई में महाराजगंज के दिनेश चंद्र ओझा, देवरिया के हरेंद्र नाथ पांडेय, औरैया के संतोष कुमार दुबे, देवरिया के प्रमोदमणि त्रिपाठी, सीतापुर के अशोक कुमार शुक्ला, कौशाम्बी के लवकुश द्विवेदी और अनिल त्रिपाठी ने भगवा कपड़े पहन कर अनशन शुरू किया। इस क्रम में रविवार को भगवा यात्रा निकालने का भी प्रयास किया जाएगा।

उमा ने बताया कि 18 मई से वह धरना दे रहे हैं पर सरकार उनकी मांगे नही पूरा कर रही है। उनकी मांग है कि आरटीई ऐक्ट 2009 के तहत 124000 पैरा टीचर को अपग्रेड करते हुए शिक्षा अधिकार अधिनियम कानून के तहत पूर्ण शिक्षक का दर्जा और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा नियमावली के अनुसार पूर्ण शिक्षक का वेतन मान दिया जाए। उत्तराखंड की तर्ज पर भारत के राजपत्र 2017 के अनुसार सहायक अध्यापक पद पर रखते हुए चार साल में टेट उत्तीर्ण करने की छूट दी जाए। बिहार की तर्ज पर समान कार्य समान वेतन 12 महीनों का 62 साल की उम्र तक दिया जाए। मृतक शिक्षा मित्रों के परिवार को उचित मुवाजा और आर्थिक सुरक्षा हेतु उस परिवार के किसी एक सदस्य को योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news