लखनऊ : आम शिक्षक एवं शिक्षामित्र असोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने अपना
मांग पत्र बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा। मुख्यमंत्री ईको
गार्डन में आयोजित लक्खी शाह बंजारा नायक समाज सेवा संस्थान की महारैली
में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने जल्द ही दोबारा वार्ता का आश्वासन
दिया।
दूसरी ओर प्रदर्शनकारियों ने धरना और अनशन जारी रखने की घोषणा की।
दरअसल, 18 मई से ईको गार्डन में इनका धरना प्रदर्शन चल रहा है। आरोप है कि
उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसलिए उन्हें आमरण अनशन के लिए बाध्य होना
पड़ रहा है।
असोसिएशन की अध्यक्षा उमा देवी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि
आईटीई ऐक्ट 2009 के तहत 124000 पैरा टीचर को अपग्रेड करते हुए शिक्षा
अधिकार अधिनियम कानून के तहत पूर्ण शिक्षक का दर्जा एवं उत्तर प्रदेश बेसिक
शिक्षा नियमावली के अनुसार पूर्ण शिक्षक का वेतनमान दिया जाए। असोसिएशन के
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आश्वासन के
तहत जल्द ही उनकी सकारात्मक वार्ता सीएम योगी आदित्यनाथ से होगी पर तब तक
उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें