इलाहाबाद : पीसीएस परीक्षा 2015 में मॉडरेशन और पीसीएस परीक्षा 2011 में
स्केलिंग की आड़ लेकर एक विशेष जाति के अभ्यर्थियों पर खास मेहरबानी की
जांच सीबीआइ की प्राथमिकता में आ गई है। एपीएस भर्ती 2010, समेत अन्य
भर्तियों की जांच इसके बाद शुरू होगी।
दरअसल एपीएस 2010 की जांच का
नोटिफिकेशन जारी करने में लेटलतीफी भी हो रही है। 1अभ्यर्थियों से मिली
शिकायतों और यूपी पीएससी (उप्र लोक सेवा आयोग) से प्राप्त रिकार्ड व कई
प्रस्ताव का परीक्षण कर सीबीआइ ने पीसीएस 2011 परीक्षा में अंकों की
स्केलिंग और साक्षात्कार में एक जाति विशेष के अभ्यर्थियों को अधिक अंक
देकर उत्तीर्ण करने के साक्ष्य जुटाए हैं। इसमें चयनितों की तैनाती के बारे
में पिछले दिनों सीबीआइ ने उप्र सरकार से जानकारी भी मांगी थी। सीबीआइ
सूत्रों की मानें तो अभी तक चयनितों के बारे में राज्य सरकार से कोई जवाब
नहीं आया है। कुल 389 पदों पर चयन के लिए हुई परीक्षा में करीब डेढ़ सौ
अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में दिए गए अंकों पर संदेह है। सूत्रों का कहना
है कि पीसीएस 2015 की जांच में भी स्केलिंग में गड़बड़ी की जानकारी हो
चुकी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- *UPSSSC द्वारा PET 2025 से अब तक जारी विज्ञापनों की सूची।*✅
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें