लखीमपुर खीरी. अभी हाल में ही हजारों शिक्षको का उनके
अपने जिले में तबादला होने के बाद जिले में शिक्षकों का अकाल पड़ गया था।
जिसके चलते नया शिक्षण सत्र शुरू होने के बाद से विद्यालय में शिक्षक दिखाई
नहीं पड़ रहे थे।
जिसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के जनपद के
भीतर समायोजन और तबादले किये जाने पर विचार किया और शासन का आदेश मिलते ही
बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने डीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाने की कार्रवाई
शुरू कर दी है।
5 अगस्त तक पूरा होगा समायोजन और तबादला
परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों के समायोजन और तबादले की कार्रवाई 5
अगस्त 2018 तक पूरी करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जनपद में करीब 350
विद्यालय ऐसे हैं जिनमें एक भी शिक्षक की तैनाती नहीं है। केवल शिक्षामित्र
के सहारे विद्यालय चलाए जा रहे हैं। लिहाजा सबसे पहले इन विद्यालयों में
शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा स्थानांतरण के आवेदनों पर भी
कमेटी विचार करके निर्णय लेगी। जिसमें दो शिक्षक एक दूसरे के विद्यालय बदल
सकेंगे।
बीईओ से मांगी गई शिक्षकों की सूची
बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में शिक्षकों का
निर्धारण करते हुए बीईओ से सूची मांगी गई है। जिसके आधार पर समायोजन और
तबादले किए जा सकें। जिन विद्यालयों में मानक से ज्यादा शिक्षक काम कर रहे
हैं, उन्हें वहां से हटाकर मानक से कम शिक्षकों वाले विद्यालय में भेजा
जाएगा। बीएसए ने बताया कि समायोजन प्रक्रिया लास्ट इन आउट के सिद्धांत पर
होगी। इसमें विद्यालय में कार्यरत कनिष्ठ शिक्षक को हटाकर उन्हें उसी ब्लॉक
में नजदीकी विद्यालय में भेजा जाएगा। दिव्यांग गंभीर बीमारी से ग्रसित
महिला शिक्षकों को उनकी सुविधा के अनुसार उसी ब्लॉक में तैनाती दे दी
जाएगी। इसके अलावा विद्यालय में सरप्लस शिक्षक का समायोजन दूसरे विद्यालय
में किया जाएगा और उस विद्यालय में शिक्षक का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें