अंबेडकरनगर : यदि केंद्र सरकार 28 जून 2018 को एनसीटीई के द्वारा जारी गाइड
लाइन बीएड अभ्यर्थियों को पात्र बनाए जाने का निर्णय वापस नहीं हुआ तो
बीटीसी प्रशिक्षु एक बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
उक्त बातें बीटीसी
संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदर्श कुमार पांडेय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट
पर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहीं।ृ उन्होंने कहा कि
बीटीसी प्रशिक्षु केवल प्राथमिक विद्यालयों योग्य हैं जबकि बीएड डिग्रीधारक
उच्च प्राथमिक के योग्य हैं। कोषाध्यक्ष नितेश पटेल ने कहा कि यदि एनसीटीई
ने अपनी गाइड लाइन में बीएड अभ्यर्थियों को बाहर नहीं किया तो बीटीसी
प्रशिक्षु सामूहिक रूप से परिवार के साथ संसद भवन के सामने प्रदर्शन करने
को मजबूर होंगे। जिला सचिव दिलीप राजभर ने कहा कि छह लाख बीटीसी व डीएलएड
प्रशिक्षु बेरोजगार बैठे हैं और सरकार बीएड डिग्रीधारकों को प्राथमिक
शिक्षक भर्ती में मौका देकर बहुत ही अन्यायपूर्ण कार्य किया है। धरने के
बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस मौके
पर प्राची, जितेंद्र, रूबी, दुर्गेश, मंजू, मनीष, साहिल, शिव, अनिल,
सत्येंद्र मुनि, राम प्रवेश, धीरज, अंकुर, संजीव, गुलशन आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- शिक्षक समायोजन: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बदला नियम, अब ‘First In First Out’ के आधार पर होगी कार्रवाई
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें