लखनऊ : बीएड के दो वर्षीय कोर्स में करीब 54 हजार सीटें खाली रह गई हैं।
सभी चरणों की काउंसिलिंग रविवार को खत्म होने के बाद करीब 148000 सीटें ही
इस बार भरी हैं।
जबकि बीएड में करीब 202000 सीटें इस बार थीं। फिलहाल
कॉलेजों की मांग पर करीब चार दिन सीधे दाखिले की अंतिम तारीख बढ़ाई गई थी।
बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेदारी इस बार भी लखनऊ
विश्वविद्यालय (लविवि) को ही सौंपी गई थी। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा
के राज्य समन्वयक प्रो. एनके खरे ने बताया कि बीएड में 54 हजार सीटें इस
वर्ष खाली रह गई हैं। अब इन सीटों पर कोई दाखिला नहीं होगा। इस बार बीएड की
संयुक्त प्रवेश परीक्षा में करीब 2.10 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इसमें
से ज्यादातर को सफल घोषित किया गया था। तीन चरणों में बीएड में दाखिले की
काउंसिलिंग पूरी की गई। मुख्य काउंसिलिंग में करीब 65 हजार सीटें, पूल
काउंसिलिंग में लगभग 12 हजार सीटें भरी और 72 हजार विद्यार्थियों ने बीएड
कॉलेजों में सीधे दाखिले लिए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें