डीएलएड (पूर्व बीटीसी) निजी संस्थानों की प्रदेश में बाढ़ आ गई है, उसी
के सापेक्ष उन संस्थानों में अनियमितताएं बढ़ने की शिकायतें हैं। कालेजों
में तैनात स्टाफ निरीक्षण के समय कई डायट प्राचार्यो को मौके पर नहीं मिला
है। ऐसे में अब इन संस्थानों में प्रभावी शिकंजा कसने की तैयारी है।
अब सभी
कालेजों से संकाय सदस्यों का पूरा विवरण मांगा गया है। इसके बाद कालेजों
का अभियान के रूप में निरीक्षण होगा। 1प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण
संस्थान यानी डायट व निजी कालेजों में डीएलएड का दो वर्षीय पाठ्यक्रम चल
रहा है। डायट की संख्या ज्यों की त्यों है, लेकिन निजी कालेजों की संख्या
हर साल बढ़ती जा रही है। 1इस समय 3419 कालेज सभी जिलों में संचालित हैं,
तभी सीटों की संख्या दो लाख 30 हजार से भी अधिक हो गई है। पिछले दिनों हुई
समीक्षा बैठक में बताया गया कि तमाम कालेजों में प्रशिक्षुओं से अवैध धन
वसूला जा रहा है। ऐसे में प्रशिक्षणार्थी कालेज से गायब रहते हैं, शिकायत
यहां तक है कि हर कार्य के लिए कालेजों ने अवैध रकम तय रखी है, जो अभ्यर्थी
पढ़ना चाहते हैं उन पर भी धन देने का दबाव बनाया जा रहा है। इस पर राज्य
शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानी एससीईआरटी के निदेशक संजय
सिन्हा ने निर्देश दिया है कि डायट प्राचार्य इस पर प्रभावी अंकुश लगाएं।
इस तरह की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, कालेजों में पढ़ाई कराने
के लिए कड़े निर्देश दिए जाएं। निदेशक ने यह भी कहा है कि डायट प्राचार्य
हर कालेज के संकाय सदस्यों का पूरा विवरण मसलन आधार नंबर व बैंक डिटेल आदि
एससीईआरटी को 31 जुलाई तक उपलब्ध कराएं। 1यह भी निर्देश दिया गया है कि
संस्थानों की गतिविधि शुरू होते ही राज्य स्तर पर अधिकारियों की टीम भेजकर
निरीक्षण कराया जाएगा कि कालेजों में पढ़ाई हो रही है या नहीं और वहां
प्रशिक्षणार्थी आ रहे हैं या नहीं। आदेशों का अनुपालन न होने पर कठोर
कार्रवाई होगी। ऐसे ही डायट में भी सभी अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारी समय से
पहुंचे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें