Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

68500 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा में 33 फीसदी नंबर प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी होंगे उत्तीर्ण

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए 27 मई को हुई 150 अंकों की लिखित परीक्षा में 33 फीसदी अंक पाने वाले पास होंगे।
पहले सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 45 प्रतिशत एवं एससी-एसटी के लिए 40 प्रतिशत नंबर रखा गया था, लेकिन शिक्षामित्र पास प्रतिशत कम करने का दबाव बनाया था जिसे शासन ने 33 प्रतिशत पर पास मान्य कर दिया है। अब 150 अंकों की परीक्षा में 49.5 नंबर पाने वाले भी शिक्षक बनने के योग्य होंगे। सफल अभ्यर्थियों को ही सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। हालांकि परीक्षा पास करने से किसी व्यक्ति को नियुक्ति का अधिकार नहीं मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news