जागरण संवाददाता, पीलीभीत : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय
प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को मूल विद्यालयों में
भेजने की कवायद शुरू कर दी गई। इससे जनपद के 1650 से अधिक महिला-पुरुष
शिक्षामित्र लाभान्वित होंगे। इस संबंध में काम चालू कर दिया गया।
जनपद भर में 1230 प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जिसमें
समायोजन के शिक्षामित्र बतौर सहायक अध्यापक तैनात किए गए थे। पिछले साल
कोर्ट से आदेश होने के बाद शिक्षामित्र मूल पद पर पहुंच गए थे। शिक्षामित्र
संघ के पदाधिकारियों ने शासन से मूल विद्यालयों में भेजे जाने की मांग की
थी, जिस पर सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। दस हजार रुपये प्रति माह
शिक्षामित्रों को भुगतान किया जा रहा है। दूरस्थ विद्यालयों में काम करना
मुश्किल हो रहा था। अब परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में तैनात
शिक्षामित्रों को मूल तैनाती वाला स्कूल दिया जाएगा, जिससे सरकार के आदेश
की मंशा पूरी हो सकेगी। जनपद में मूल स्कूल में तैनाती की प्रक्रिया शुरू
कर दी गई है। महिला-पुरुष शिक्षामित्रों की सूची बनाने का काम चालू कर दिया
गया है। आने वाले कुछ दिनों में दूसरे ब्लाकों के स्कूल में शिक्षण कार्य
कर रहे शिक्षामित्र मूल स्कूल में पहुंच जाएंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
डॉ.इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि शासन के आदेश का पालन करना शुरू कर दिया
गया है। जनपद में 1650 से अधिक शिक्षामित्र दूसरे स्कूलों में शिक्षण
कार्य कर रहे थे। अब उन्हें मूल स्कूलों में भेजा जाएगा।
तथ्य
-जनपद भर के 1650 से अधिक शिक्षामित्रों को मिलेगा लाभ
जनपद भर में 1230 प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें