बीएड अभ्यर्थियों के प्राथमिक स्कूल में नियुक्ति करने के फैसले से
गुस्साए बीटीसी व डीएलएड अभ्यर्थियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में
प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
फैसला वापस लेने की मांग
को लेकर भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम
रत्नाकर मिश्र को सौंपा। 1आल बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष
रोहित सिंह ने कहा कि बीटीसी अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षा के लिए मान्य हैं।
जबकि बीएड करने वाले इंटर कॉलेजों में भी शिक्षण कार्य कर सकते हैं। उनके
लिए अवसर अधिक है जबकि बीटीसी करने वालों के लिए मौका कम है। बावजूद इसके
सरकार ने उनको भी प्राथमिक शिक्षा के लिए अर्ह कर दिया है। जिला अध्यक्ष
आशुतोष दुबे ने कहा कि बीटीसी अभ्यर्थियों के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जा
रहा है। छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय
ने कहा कि बीएड, बीटीसी व डीएलएड सबको प्राथमिक शिक्षा के लिए अर्ह कर देने
पर नौकरी मिलनी मुश्किल हो जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें