शामली। शिक्षामित्रों को उनके मूल स्थान भेजने की शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर
ली है। जनपद के सभी शिक्षामित्रों से विकल्प पत्र भी भरवाए जा चुके हैं।
जिसके चलते समायोजन करने का रविवार को अंतिम दिन है। शिक्षा विभाग पूरी
तैयारी में लगा हुआ है।
जनपद में करीब 844 शिक्षामित्रों का समायोजन होना
है। जिसको लेकर बेसिक शिक्षा सचिव ने बीएसए को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
बेसिक
शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा के आदेश के बाद सभी खंड शिक्षा अधिकारियों ने
अपने-अपने ब्लाक के सभी शिक्षामित्रों से विकल्प पत्र भरवा लिए है। जिसमें
अधिकतर महिला शिक्षामित्रों ने अपनी ससुराल व जिस स्थान पर पति नौकरी कर
रहा है वहां का विकल्प भरा है। जिसके बाद समिति बनाकर सभी का समायोजन किया
जाना है। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा सचिव संजय सिन्हा ने बेसिक शिक्षा
अधिकारी को समायोजन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने
कहा कि सभी जनपदों में समायोजन करते समय ध्यान रखना है कि कोई भी विद्यालय
शिक्षक विहीन न रहे। एक शिक्षक हर विद्यालय में रहना जरूरी है। इसी प्रकार
असमायोजित महिला शिक्षामित्रों को भी यह विकल्प होगा कि यदि वह चाहें तो
अपने मूल तैनाती वाले विद्यालय से इतर अपने पति या ससुराल के स्थान पर
समायोजित हो सकती हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- UPTET 2026: परीक्षा में शामिल होने की अनुमति, लेकिन अवकाश नहीं—BSA का आदेश
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- UPTET 2026 आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याएं एवं समाधान 🚨
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें