इलाहाबाद : परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68500 शिक्षकों की भर्ती के
ऑनलाइन आवेदन में प्राप्तांक/पूर्णाक भरने में गलतियां करने वाले चयनित
अभ्यर्थियों को कुछ शर्ते पूरी करने पर नियुक्ति दी जाएगी। आवंटित जिले में
काउंसिलिंग करा चुके ऐसे अभ्यर्थी के अंक संशोधन होने पर यदि मेरिट बदलती
है
तो उसे नए जिले का आवंटन स्वीकार करना होगा। इस आशय का शपथ पत्र देने पर
उसे नियुक्ति दी जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद सचिव रूबी सिंह ने गुरुवार को
28 जिलों के बीएसए को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए थे। शुक्रवार को 15 और
जिलों के बीएसए को वही निर्देश दिए गए हैं। अब कुल जिलों की संख्या बढ़कर
43 हो गई है। असल में कई अभ्यर्थियों की शिकायत रही कि उनके जिले को आदेश न
होने से जिला चयन समिति इस मामले का संज्ञान नहीं ले रही है। सभी मामलों
में जिला चयन समिति को ही निर्णय लेने के लिए कहा गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- प्रदेश के शिक्षा विभाग में 12 लाख युवाओं को है भर्ती का इंतजार , दो बड़े भर्ती आयोगों का गठन न होने से हजारों पदों पर अटका चयन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें