Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

केंद्रीय स्कूलों में TGT और PGT शिक्षकों की होगी बड़े पैमाने पर बहाली, जानें डिटेल्स

करियर डेस्क। केंद्रीय विद्यालय संगठन में टीजीटी और पीजीटी शिक्षकों की बड़े पैमाने पर बहाली होने वाली है। इसके लिए जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है।
बता दें कि करीब 6000 शिक्षकों की बहाली होगी। शिक्षकों के इन पदों के लिए वही उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने सीटेट की परीक्षा पास कर ली है। केंद्रीय विद्यालय संगठन में अगले साल 2020 में शिक्षकों की यह सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है। बता दें कि नोटिफिकेशन केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी होगा।

कहां होंगी नियुक्तियां
केंद्रीय विद्यालय संगठन उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना, तमिलनाडु, असम, बंगाल, त्रिपुरा, मणिपुर, हरियाणा, पंजाब और देश के कई राज्यों में शिक्षकों की नियुक्ति करेगा।

कैसे करें अप्लाई
सबसे पहले केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं। वहां होमपेज पर KVS TGT PGT शिक्षक भर्ती नोटिफिकेशन को पढ़ें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर शिक्षक भर्ती फॉर्म भर के सभी मांगे गए डॉक्युमेंट्स अपलोड कर दें। फिर फीस पेमेंट के ऑप्शन पर जाकर वह प्रक्रिया पूरी करें। इसके साथ ही आपका एप्लिकेशन देने का काम पूरा हो जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news