Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एरियर पर लगी शासन की रोक से शिक्षकों और कर्मियों को लगा झटका

एरियर पर लगी शासन की रोक से शिक्षकों और कर्मियों को लगा झटका
शासन ने कोविड 19 के कारण राजस्व में आई कमी का हवाला देते हुए सभी प्रकार के एरियर भुगतान पर 30 सितंबर तक रोक लगा दी है। इसके अलावा वृहद निर्माण कार्य एवं भूमि खरीद के लिए प्रावधान राशि पर 31 जुलाई तक वित्त विभाग की सहमति से ही जारी की जा सकेगी। शासन ने कोविड 19 के कारण प्रदेश में जारी लॉकडाउन के दृष्टिगत कम हुए राजस्व के चलते किसी भी प्रकारके एरियर पर आगामी 30 सितंबर तक रोक लगा दी है। https://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
शासन के इस निर्णय से प्रदेश के उन हजारों शिक्षकों को झटका लगा है जो कई महीनों से अपने वेतन बकाए के भुगतान की राह देख रहे थे। |विभाग ने कुछ माह पूर्व कई चरणों में बकाए वेतन का भुगतान किया था लेकिन लाभान्वित होने वाले शिक्षकों की संख्या बेहद कम थी। शिक्षकों को उम्मीद थी कि जल्द ही उनके बकाए वेतन का भुगतान हो सकेगा। 

लेकिन शासन के निर्णय के चलते 30 सितंबर तक बकाए वेतन का भुगतान संभव नहीं हो सकेगा। शिक्षकों के अलावा अन्य विभागों में कार्यरत कर्मियों एवं अफसरों को भी अब अपने एरियर के लिए 30 सितंबर तक इंतजार करना होगा।  

UPTET news