लखनऊ। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे तथा महामंत्री सुशील कुमार बच्चा की अगुवाई में कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते को बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को कर्मचारियों ने
जवाहर भवन परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते डीए की किस्त जनवरी 2020 से रुकी हुई है। अब डेढ़ वर्ष होने को है, अभी तक डीए की किस्त बहाल नहीं किया गया। इसकी वजह से मध्य वर्ग के कर्मचारियों, पेंशनरों और निगम कर्मचारियों के परिवारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। ऐसी परिस्थितियों में महासंघ सरकार से मांग करता है कि महंगाई भत्ते की किस्त तत्काल बहाल की जाए। उन्होंने मांग पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से आकिल सईद बब्लू, अमित शुक्ला, उमग निगम, सुजीत आर्या, फरहीम मसूद, सुनील कुमार, संजीव श्रीवास्तव, देवेंद्र मौर्या, मनीष बाजपाई सहित दर्जनों कर्मचारी शामिल थे। ब्यूरोलेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कासगंज में शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें