Important Posts

शिक्षकों के तबादले की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग

 राजकीय शिक्षक संघ ने प्रधानाचार्यो उप प्रधानाचार्यो प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के तबादले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई से बढ़ाकर 5 जुलाई करने की मांग की है। संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ. रवि भूषण ने अपर

निदेशक राजकीय डॉ. अंजना गोयल को पत्र लिखकर कहा है रिक्तियों में विसंगति होने के कारण तबादले में अवरोध होगा। रिक्तियों को सह प्रदर्शित करते हुए आवेदन का मौका 5 जुलाई तक दिया जाए।

UPTET news

Advertisement