Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बेसिक शिक्षा विभाग: फर्जी शिक्षक बनने के आरोप में पति-पत्नी हर्रैया में गिरफ्तार, दोनों कर रहे थे नौकरी

 (बस्ती)। दूसरे के प्रमाणपत्र पर नौकरी करने के आरोपित फर्जी शिक्षक दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों कई महीनों से फरार थे। दोनों गोरखपुर के पिपराइच इलाके के मूल निवासी हैं।

हर्रैया ब्लॉक के बिठलापुर प्राथमिक विद्यालय पर अविनाश सिंह और इनकी पत्नी रिंकी सिंह की प्राथमिक विद्यालय पर तैनात थी। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी फर्जी अभिलेख के सहारे शिक्षक बन गए थे। दोनों कई विद्यालय पर ड्यूटी कर चुके हैं। जांच के दौरान दोनों के अभिलेख फर्जी पाए गए। दोनों अपने नाम बदलकर नौकरी कर रहे थे।


अविनाश सिंह का वास्तविक नाम अनिरुद्ध सिंह और उसकी पत्नी रिंकी सिंह का सही नाम पुष्पा देवी है। दोनों का मूल निवास विजय चौक वार्ड नंबर 10 कब्रगाह रोड थाना पिपराइच जिला गोरखपुर है। छद्म नाम और संतकबीरनगर के पते पर दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक बनकर नौकरी कर रहे थे। जैसे ही दोनों को जांच की भनक लगी, तभी से वे स्कूल से फरार हो गए थे।
बीएसए ने दोनों के खिलाफ हर्रैया थाने में तीन माह पहले केस दर्ज कराया था। सोमवार को एसआई सुनील कुमार गौड़ टीम के साथ हाइवे के तेनुआ गांव के निकट दोनों को गिरफ्तार किया। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पति-पत्नी फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी कर रहे थे। पुलिस को काफी दिनों से दोनों की तलाश थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news