प्रयागराज: परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 68500 शिक्षक भर्ती के तहत पुनर्मूल्यांकन के दौरान चयनित 139 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए आवेदन तो ले लिए लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद निर्धारित कार्यक्रम के तहत इन
अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं कर सका 68500 शिक्षक भर्ती में तमाम अभ्यर्थी चयन न होने पर कोर्ट चले गए थे। कोर्ट के आदेश पर पुनर्मूल्यांकन हुआ, जिसमें 139 अभ्यर्थियों को चयनित कर लिया गया। बेसिक शिक्षा परिषद ने इन अभ्यर्थियों से 13 से 19 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे परिषद की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार आवेदन के बाद डाटा प्रोसेसिंग का काम 20 अगस्त को होना था, 23 अगस्त तक सूची परिषद कार्यालय को उपलब्ध कराई जानी थी और 26 एवं 27 अगस्त की काउंसलिंग कराके नियुक्ति पत्र निर्गत किए जाने थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि आवेदन लेने के बाद परिषद ने अब तक न तो काउंसलिंग कराई और न ही नियुक्ति पत्र निर्गत किए। परिषद को ओर से स्थिति भी स्पष्ट नहीं की जा रही है।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन 3.0: अनिवार्य या स्वेच्छिक? जानिए कानूनी सच्चाई और शिक्षक अधिकार
- शिक्षक सेवा नियमावली 1981 का 12 वां /15वां /16वां संशोधनों के मुख्य बिंदु
- 72825 शिक्षक भर्ती: 14 साल बाद भी 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति की उम्मीद
- पे बैंड और ग्रेड पे के अनुसार अब यह होगा न्यूनतम वेतन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें