Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षक को अपना महत्व बताने की जरूरत नहीं है: डा. दिनेश शर्मा

लखनऊ: पूर्व उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज को राह दिखाते हैं। इसीलिए समाज के हर वर्ग के लोग उन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं। उनकी भूमिका में कभी बदलाव नहीं आ सकता है। पहले भी वे बदलाव के वाहक थे और आज भी हैं। शिक्षक को कभी भी अपना महत्व बताने की आवश्यकता नहीं होती है। भाजपा सरकार शिक्षक की सकारात्मक भूमिका तय करने की दिशा में आगे बढ़ी है। सरकार का संकल्प है कि शिक्षक का सम्मान बढ़े।

सिंचाई भवन के चौधरी चरण सिंह सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि डा. शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज के प्रति दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कायाकल्प योजना से विद्यालयों की सूरत बदली है। स्मार्ट क्लास बन रहे हैं। शिक्षा अभिकरण भी मूर्तरूप ले रहा है। इस अवसर पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा, शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम पाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडे, अभिमन्यु प्रसाद तिवारी व एसपी तिवारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news