UPTET Notification 2022, updeled.gov.in: यूपी के सरकारी स्कूलों में टीचर बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आमतौर पर यूपीटीईटी का नोटिफिकेशन मई में जारी किया जाता है। हालांकि, इस साल नोटिफिकेशन जारी करने में देरी हो रही है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा।
UPTET Eligibility: क्या होनी चाहिए आयु सीमा
यूपीटीईटी एग्जाम में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही न्यूनतम 50 % अंकों के साथ बी.एड, बीटीसी आदि डिग्री भी अनिवार्य है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
- 69000 शिक्षक भर्ती से सम्बंधित माननीय उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या-13156/2020 महेन्द्र पाल व अन्य बनाम उ0प्र0 राज्य व अन्य के सम्बन्ध में ।
- वायरल होने के बाद टीचर Vishakha Tripathi पहला इंटरव्यू, जानिए क्या हुआ था, देखें
- राजकीय महाविद्यालयों में लिपिक भर्ती परीक्षा 25 को
- सरकारी कर्मचारी को तीन माह से ज्यादा सस्पेंड रखना गलत, हाईकोर्ट ने दिया इंस्पेक्टर के सस्पेंशन पर महत्वपूर्ण आदेश
UPTET Exam 2022: ऐसे होगी परीक्षा
यूपीटीईटी एग्जाम में कुल 2 पेपर होते हैं। कक्षा 1 से कक्षा 5 तक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को पहला पेपर देना होता है। जबकि, कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के लिए दूसरा पेपर देना अनिवार्य है। यदि, अभ्यर्थी कक्षा 1 से कक्षा 8 तक पढ़ाने के इच्छुक हैं तो उन्हें दोनों पेपर के लिए उपस्थित होना होगा। प्रत्येक प्रश्न पत्र में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाते हैं और इन सवालों को हल करने के लिए 160 मिनट का समय दिया जाता है। हर सही जवाब पर आपको एक अंक मिलेगा और गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग भी नहीं की जाएगी।
- 68500 स्कूल आवंटन: वाराणसी जनपद के काउंसलिंग हेतु स्कूलों की लिस्ट हुई जारी
- बड़ी कार्रवाई: 45 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का रोका वेतन, जानें क्या है मामला
- 68500 स्कूल आवंटन: बिजनौर जनपद के काउंसलिंग हेतु स्कूलों की लिस्ट हुई जारी
- 68500 स्कूल आवंटन: मुरादाबाद जनपद के काउंसलिंग हेतु स्कूलों की लिस्ट हुई जारी
- 68500 स्कूल आवंटन: जालौन जनपद के काउंसलिंग हेतु स्कूलों की लिस्ट हुई जारी
UPTET Exam 2022: राज्य स्तरीय परीक्षा
यूपीटीईटी परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। यह एक राज्य स्तरीय परीक्षा है, जिसमें सफल होने वाले अभ्यर्थी यूपी के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्य माने जाते हैं। साल 2021 के लिए यूपीटीईटी की परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित की गई और इसका रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी किया गया। इससे पहले यह परीक्षा 28 नवंबर 2021 को निर्धारित थी लेकिन पेपर लीक होने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। इस परीक्षा के लिए लगभग 21,65,179 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें