राज्यकर्मी दिवाली से पहले बोनस पाएंगे, योगी सरकार इसी सप्ताह कर सकती है ऐलान, अक्तूबर का वेतन एक नवंबर से पहले देने की तैयारी

 केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस मिलने की घोषणा के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार भी अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी में है। बोनस दिए जाने से संबंधित पत्रावली वित्त विभाग तैयार कर चुका है। इसी सप्ताह राज्य सरकार की तरफ से बोनस दिए जाने की घोषणा की जा सकती है।



पूर्व के वर्षों की भांति इस साल अधिकतम सात हजार रुपये तक बोनस देने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, बोनस की पत्रावली तैयार करने के बाद वित्त विभाग अब इस पर राज्य सरकार की सहमति लेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति के बाद बोनस का आदेश जारी होगा। बोनस का लाभ करीब 14.82 लाख कर्मचारी पाएंगे। बोनस देने पर सरकार के खजाने में 1025 करोड़ रुपये से अधिक का व्ययभार आने की संभावना है।

केंद्र सरकार का फैसला आते ही राज्य सरकार कर देगी घोषणा:
सूत्र बताते हैं कि केंद्र सरकार का फैसला होते ही राज्य सरकार इसकी घोषणा दीपावली से पहले कर सकती है। इस बार दीपावली 31 अक्तूबर को पड़ रही है। इस संबंध में अगली कैबिनेट बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ इस पर मुहर लगाने का आदेश दे सकते हैं। ऐसे में अक्तूबर का वेतन जो एक नवंबर को जारी किया जाता है, उसे 31 अक्तूबर से पहले ही देने का आदेश सरकार की तरफ से जारी होगा यानी कुल मिलाकर बोनस, डीए, और दीपावली से पहले वेतन मिलने से कर्मचारियों की दीपावली अच्छी होने वाली है। कर्मचारी खुलकर इस दीपावली खर्च कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

Nhật xét mới nhất

Comments