यूपी सरकार शिक्षक और सिपाही भर्ती का विज्ञापन निकालने के बाद अब मार्च तक
भर्तियों की बहार लाने की तैयारी कर रही है। आने वाले दिनों में विभिन्न
समूह के करीब एक लाख रिक्त पदों पर और वर्ष के अंत तक करीब साढ़े तीन लाख
रिक्त पद भरने की योजना है।
प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई सरकार के सामने सबसे
बड़ी चुनौती नियुक्तियों में पारदर्शिता की बहाली थी। पिछली सरकार में
नियुक्तियों को लेकर जिस तरह से आरोप-प्रत्यारोप हुए उससे अभ्यर्थियों का
विश्वास घट रहा था।
इसलिए एक ओर तो पूर्व की विवादित भर्तियों की जांच के आदेश दिए गए दूसरी ओर
पारदर्शी प्रक्रिया बनाने और रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही शुरू की।
सरकार ने सबसे पहले समूह ‘ग’ व ‘घ’ के रिक्त पदों के साथ समूह ‘ख’ के
अराजपर्त्रित पदों पर भर्ती में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म की। इसके बाद
प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 68,500 और सिपाही के 41,500 पदों पर
भर्ती की हरी झंडी दी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें