बहराइच : बुधवार को बहराइच आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील
बंसल से शिक्षामित्रों व स्वर्णकार युवा क्रांति मंच का प्रतिनिधि मंडल
मिला। इस दौरान दोनों संगठनों ने ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ का प्रतिनिध मंडल प्रंतीय
प्रवक्ता/जिलाध्यक्ष शिव श्याम मिश्र के नेतृत्व मे भाजपा के प्रदेश
महामंत्री संगठन से मिला। तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। महामंत्री संगठन ने
कहा शिक्षामित्रों की समस्याओं के बारे में उन्हें जानकारी है। जल्द ही
शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रतिनिध मंडल में जिला
उपाध्यक्ष राजेश ¨सह, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश श्रीवास्तव, जिला संयोजक
शेष राज तिवारी, जिला प्रभारी अनिल वर्मा मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर
स्वर्णकार युवा क्रांति मंच के प्रदेश सचिव चंद्रशेखर सोनी, मंडल अध्यक्ष
आशीष सोनी, पवन कुमार सोनी, किशोर सोनी, अजय सोनी ने ज्ञापन सौंपा। कहा कि
उप्र में स्वर्णकार समाज लगभग छह प्रतिशत है, लेकिन स्वर्णकार समाज का आज
तक कोई भी सरकार में प्रतिनिधि नहीं है। इससे स्वर्णकार समाज अपने आपको
असुरक्षित व उपेक्षित महसूस कर रहा है, क्योंकि आए दिन लूट-खसोट व हत्या
जैसी घटना आम बात हो गई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- ज़रूरी सूचना: UPTET 2026 प्रमाण पत्रों (जाति/निवास) को लेकर अलर्ट
- 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी का विरोध
- आचार्य और अनुदेशकों को कराई जाएगी बीटीसी, शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग से मांगी सूची