Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षकों ने घेरा बीएसए दफ्तर, दिया धरना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 29/01/2015

सुल्तानपुर : बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ (जबर गुट) ने भी बुधवार को आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है। लल्लन गुट के बाद जबर गुट के पदाधिकारियों की अगुआई में बीएसए दफ्तर घेराव किया गया। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि शीघ्र अंतिम सूची प्रकाशित करके पदोन्नति की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू की जाए।
रिक्त पदों के सापेक्ष इस प्रक्रिया को गति प्रदान की जाए। शाम तक धरना चलता रहा।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक प्राशिसं (जबर) ने जिलाध्यक्ष गंगा दूबे, राधेश्याम मौर्य, रणवीर सिंह, राजीव मिश्र, शमीम अहमद आदि शिक्षक नेताओं की अगुआई में दर्जनों शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर घेर लिया। बरामदे में दरी बिछाकर सभा शुरू कर दी। जिसमें नगर अध्यक्ष मालती सिंह ने कहा कि यदि शीघ्र पदोन्नति आदेश निर्गत नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। गंगा दूबे ने बीएसए के ढुलमुल रवैये को आड़े हाथों लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि सप्ताह के भीतर प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन को जिला व्यापी करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है।
पांच फरवरी तक होगी प्रक्रिया पूरी
अंतिम क्षणों में बीएसए रमेश यादव भी आंदोलनकारियों की समस्याओं को सुनने धरना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने लिखित रूप से प्राशिसं नेताओं को आश्वासन दिया कि पांच फरवरी को हर हाल में पदोन्नति आदेश निर्गत कर दिया जाएगा। संशोधित अंतिम वरिष्ठता सूची दो फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। पांच वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले महिला, विकलांग एवं पिछड़े क्षेत्र के शिक्षकों की काउंसिलिंग तीन फरवरी को होगी।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news