Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

स्कूलों में कम उपस्थिति पर नहीं मिलेगी पेंशन

मैनपुरी : समाजवादी पेंशन का लाभ लेना अब इतना आसान नहीं होगा। सिर्फ वही लाभार्थी पेंशन योजना का लाभ उठा सकेंगे जिनके बच्चों की विद्यालय में उपस्थिति 70 फीसद या इससे ज्यादा होगी। शासन ने सभी परिषदीय विद्यालयों से ऐसे विद्यार्थियों की सूची मांगी है।
अब शासन स्तर से समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों का सर्वे कराया जाएगा। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा छह तक के सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जांच की जाए।
दरअसल, योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए यह शर्त रखी गई है कि सिर्फ उन्हीं लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा, जिनके बच्चे परिषदीय स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहें होंगे। मात्र इतना ही नहीं, बच्चों की सालाना उपस्थिति भी 70 फीसद या इससे ज्यादा होनी चाहिए। बच्चों की उपस्थिति कम रहने पर अभिभावकों की पेंशन काट दी जाएगी।
निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय प्रबंध समितियों के माध्यम से सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति बाकायदा एक प्रोफार्मा में भरकर खंड शिक्षाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। बाद में खंड शिक्षाधिकारी बच्चों की उपस्थिति का पूरा रिकॉर्ड जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। जहां से एक साथ यह रिपोर्ट जिला समाज कल्याण अधिकारी के माध्यम से सीधे शासन को भेज दी जाएगी।
अधिकारी कहिन
'पत्र प्राप्त हो चुका है। जल्द ही इस संबंध में विद्यालय प्रबंध समितियों की एक बैठक बुलाकर उन्हें अवगत कराया जाएगा। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को भी इस बात की जानकारी दे दी गई है। समय पर शासन को पूरी सूची उपलब्ध कराई जाएगी।'
प्रदीप कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मैनपुरी।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news