Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

उच्चतर सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या 44, 45 के पदों पर नए सिरे से हो सकती है भर्ती

उच्चतर सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या 44, 45 के पदों पर नए सिरे से हो सकती है भर्ती
इलाहाबाद (ब्यूरो)। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की विज्ञापन संख्या 44 और 45 में शामिल पदों पर नए सिरे से भर्ती की तैयारी है। इस पर सहमति बन चुकी है, बस आदेश आना शेष है। बड़ी अड़चन नहीं आई तो नई भर्ती के साथ इन पदों पर नियुक्ति के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।
आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आखिरी चरण की परीक्षा 22 मार्च को होगी। इसके बाद नई भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए कॉलेजों से रिक्त पदों का विवरण मांगे जाने के साथ उच्च शिक्षा निदेशालय से भी अधियाचन के लिए पत्र लिखा गया है।

कोई बड़ी बाधा नहीं आई तो इस भर्ती में विज्ञापन संख्या 44 और 45 के पदों को भी शामिल किया जाएगा। इन दोनों विज्ञापन के तहत सैकड़ों पदों के लिए एक लाख से अधिक आवेदन पहुंचे हैं, लेकिन न्यूनतम अर्हता को लेकर कई तरह के विवाद खड़े हो गए हैं।

आयोग के सूत्र के अनुसार दोनों विज्ञापन से पहले नियमों में काफी संशोधन हो गया, लेकिन अधिसूचना में बदलाव नहीं किया गया। इसके अलावा लिखित परीक्षा कराई जाए या नहीं इसे लेकर भी काफी विवाद रहा। इससे दोनों भर्तियां वर्षों से लंबित हैं।

आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के सैकड़ों पदों के लिए पांच साल पहले मांगा था आवेदन


http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news