Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

राज्य सरकार ने समायोजन के लिए लगाया एड़ी-चोटी का जोर : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों के समायोजन को बनाए रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इस मामले में राज्य सरकार हरीश साल्वे समेत सुप्रीम कोर्ट के चोटी के वकीलों से संपर्क कर रही है। वहीं, सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शिक्षामित्रों के साथ मुलाकात करेंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग इस मुलाकात से पहले उन सारे विकल्पों को तलाशने में जुटा है जिनसे शिक्षामित्रों की नौकरी बचायी जा सके। बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी खुद विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ इस मामले में वकीलों से राय लेने शनिवार को नई दिल्ली गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक उन्होंने हरीश साल्वे समेत सुप्रीम कोर्ट के कई वकीलों से संपर्क किया है। 

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news