Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

कानपुर मैथ-साइंस टीचर को लेटर आज : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

कानपुर मैथ-साइंस टीचर को लेटर आज 
कानपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित और विज्ञान महिला टीचर्स की तैनाती को लेकर रविवार को बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग हुई। सुबह दस बजे से शुरू हुई काउंसलिंग देर रात तक चली। काउंसलिंग कराने के लिए महिला अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। सोमवार को महिला टीचर्स को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।
यह तैनाती हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है। कानपुर जिले में उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणित और विज्ञान विषय की क्रमश: 225-225 सीटें हैं। बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों को मौके पर तीन स्कूलों के विकल्प दिए गए थे। शैक्षिक प्रपत्रों की जांच के बाद निर्धारित फार्मेट पर महिला अभ्यर्थियों से नाम, पता समेत स्कूल का नाम भराया गया। सोमवार को सभी महिला टीचर्स को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news