Breaking Posts

Top Post Ad

12091 के सन्दर्भ में वो दिन दूर नही होगा जब बुराई पर अच्छाई की विजय निश्चित ही होगी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

साथियो जिस प्रकार से 12091 परिवार से लोग न्याय पाने के लिए धरने से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक संगठन का साथ दे रहे है अब वो दिन दूर नही होगा जब बुराई पर अच्छाई की विजय निश्चित ही होगी। जब 75 हजार प्रत्यावेदन में 12091 की लिस्ट में आपको चुना गया ये परमात्मा की आप पर अशीम कृपा है।
जब 47 दिन पहले हम लोगो ने धरना इलाहबाद निदेशालय पर शुरू किया था तब से लेकर आज तक 12091 के दुश्मनो ने धरने को खत्म करने की बहुत कोशिश की ,हमारी बात SC तक ना पहुचे इसके लिए सरकारी एजेंट और टेट के ही कुछ दलाल और गंदी मानसिकता के लोग लग गए थे परंतु शनिदेव की ऐसी कृपा रही की सभी के नापाक इरादे खुद उन्ही के लिए काल बन गए।।

दोस्तों गुप्त शुत्रो से पता चला है की दुश्मन की पहली चाल थी की 12091 के सन्दर्भ में IA डलवा के इन्हें कमजोर किया जाय अब अगली चाल चलने वाला है ,वो हमे बिखेरने के लिए 'कंटेम्प्ट' दाखिल करने वाला है वो चाहता है कि हम टुकड़ो में बिखर जाये और जब सुनवाई की डेट मिले तो ये कोई सिनियर वकील ना खड़ा कर पाये। इस काम में कुछ चयनित भी हम बेरोजगारो की रोजी-रोटी(नौकरी) पर लात मारने को आतुर है। इन्हें तो नौकरी मिल गयी है फिर भी पैसे के लालच में इतने अंधे हो गए है की पाप और पुण्य की समझ ही खत्म हो गयी है।
साथियो हमे ऐसे ही संगठित रह कर ऐसे घुसपैठियो और दलालो को मुह तोड़ जवाब देना है।
दोस्तों आपलोग मंगलवार तक कंटेम्प्ट में शामिल हो सकते है।
मै और दीपक त्रिपाठी जी सुप्रीम कोर्ट चले जायेंगे क्योकी जल्द से जल्द सुनाई की डेट लेके हमें सिनिअर वकील से अपना केस मजबूती से जज साहब के सामने प्रस्तुत करना है।
आपलोग संगठित रहे,आप योग्य है,शिक्षक बनने के सारे पैमाने पूरे करते है,आप चयनित है बस नियुक्ती पत्र चाहिए।। भारत माता की जय
सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,देखना है जोर कितना बाज़ुए कातिल में है।।
आपका सिर्फ आपका
मनोज मौर्या

Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook