Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय शीघ्र : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

इलाहाबाद : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षणोत्तर कर्मचारियों को मानदेय का भुगतान अतिशीघ्र होगा। ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों का ब्योरा जल्द ही
ऑनलाइन होगा। सबका मानदेय एक अप्रैल 2016 से प्रभावी होगा।

यह दावा है माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रधान महासचिव और इलाहाबाद-झांसी खंड निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी अशोक राठौर का। बुधवार को पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि सबका ब्योरा ऑनलाइन होने से उन्हें अकारण कोई हटा नहीं पाएगा। न ही आर्थिक और शारीरिक शोषण होगा। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों के साथ हमेशा साजिश हुई है। शिक्षक नेता उनका वोट तो हासिल कर लेते हैं परंतु मानदेय दिलाने या नियमित कराने की बात होती है तो पीछे हट जाते हैं। यही कारण है कि वित्तविहीन शिक्षकों की दशा निरंतर खराब होती गई।


Sponsored links :
null
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news