Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों पर मेहरबान योगी सरकार, अब प्रतिमाह मिलेंगे 10 हजार रूपए

लखनऊ: यूपी सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रूपए से बढ़ाकर 10 हजार रूपए प्रतिमाह करने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सरकार की शिक्षामित्रों के प्रति पूरी सहानुभूति है। सरकार उच्चतम न्यायालय के फैसले के मद्देनजर उनके हितों को लेकर कदम संवेदनशील है। कैबिनेट ने शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपए प्रतिमाह नियत मानदेय देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक अगस्त से प्रदेश के 1,69,157 शिक्षामित्रों को यह मानदेय मिलेगा।

5 सालों में 50 हजार सोलर पंप उपलब्ध कराएगी योगी सरकार
उन्होंने बताया कि पिछले 3 सालों में 10 हजार सोलर पंप किसानों को मिले थे। योगी सरकार अगले 5 सालों में 50 हजार सोलर पंप उपलब्ध कराएगी। इस साल 10 हजार किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। इसका अब आनलाइन पंजीकरण होगा।  उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप देने की योजना को अगले 5 साल जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

मानदेय 3500 से बढ़ाकर किया 10 हजार रुपए
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने बताया कि शिक्षामित्रों को अभी तक 3500 रुपए मानदेय मिलता था। सरकार ने इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया है। उन्होंने बताया कि यह मानदेय वर्ष में 11 महीने के लिए मिलेगा।  उन्होंने बताया कि आज सरकार ने नई खनन नीति में जरूरी संशोधन किया, खानों को आरक्षित करने का अधिकार राज्य सरकार का होगा तथा खनन नीति 2017 में ई- निविदा सह ई-नीलामी के संबंध में प्रस्ताव पारित कर दिया है। इसके अलावा सड़क निर्माण में तेजी लाने के संशोधन प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news