प्रेट्र : सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों द्वारा मुख्य न्यायाधीश
जस्टिस दीपक मिश्र पर मुकदमा आवंटित करने में मनमानी का आरोप लगाए जाने के
बाद से अब रोस्टर प्रणाली लागू किए जाने की संभावना है। भविष्य में किसी
तरह के विवाद से बचने के लिए नई व्यवस्था को सार्वजनिक करने पर भी विचार
किया जा रहा है।
सूत्रों का
कहना है कि जस्टिस मिश्र संवेदनशील जनहित याचिकाओं को
आवंटित करने के लिए विभिन्न पक्षों की ओर से मिले सुझावों का अध्ययन कर
चुके हैं। 1उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री जल्द ही
मुख्य न्यायाधीश के फैसले को अपनी वेबसाइट पर जारी कर देगी कि किस तरह का
मामला आने पर उसे किस पीठ को सौंपा जाएगा। इसके लिए एक स्पष्ट रोस्टर
प्रणाली अपनाई जाएगी। जस्टिस मिश्र इस मामले में अपने साथी जजों के साथ
विचार-विमर्श कर चुके हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के
सुझावों का भी उन्होंने अध्ययन किया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के
अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि बार की ओर से मुकदमों के आवंटन में रोस्टर
प्रणाली लागू करने की मांग की गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट में यही व्यवस्था
लागू है।’>>सीजेआइ कर चुके हैं सुझावों पर विचार, प्रक्रिया
सार्वजनिक होगी1’>>पहले से तय रहेगा कि किस तरह का मामला किस पीठ को
सौंपा जाएगा
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें