Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

समूह घ के 20 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती और माध्यमिक स्कूलों में 3089 लिपिकों की होगी भर्तियां

लखनऊ । माध्यमिक शिक्षा से संबंधित स्कूलों में कई स्तरों पर भर्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा भर्तियां समूह ‘घ’ की होंगी। विभाग ने छह महीने की कार्ययोजना में समूह ‘घ’ के 20485 पदों यानी अनुसेवकों की भर्ती का लक्ष्य रखा है। ये भर्तियां आउटसोर्सिंग से होंगी। इसके साथ ही सहायताप्राप्त माध्यमिक स्कूलों में 3089 लिपिकों की भर्तियों की भी योजना है।

मुख्यमंत्री के सामने पेश कार्ययोजना में छह महीने में एडेड स्कूलों के लिपिकों की भर्ती अगले छह महीने में करने का प्रस्ताव रखा गया है। अल्पसंख्यक स्कूलों में भी 1161 पद शिक्षकों के रिक्त हैं इसके लिए एजेंसी का चयन भी छह महीने के अंदर कर भर्तियां की जाएगी।
84 ऐसे स्कूल हैं जिनका संचालन शुरू होगा और इसके लिए 2100 शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों व अन्य पद पर भर्तियां शुरू होंगी। सहायताप्राप्त अशासकीय संस्कृत स्कूलों के शिक्षकों के 703 पदों पर चयन की प्रक्रिया तय की जाएगी और भर्तियां होंगी। प्रदेश में 41 हाईस्कूल व 18 इंटर कॉलेजों का निर्माण शुरू होगा जिनके बनने के बाद 703 पदों का सृजन होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news