परीक्षा की तैयारियों में जुटे देश के करोड़ों बच्चों से प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को फिर रूबरू होंगे। वह उनसे परीक्षाओं को लेकर ही
संवाद करेंगे। इनमें सभी स्कूल और कालेज के छात्र शामिल होंगे।
हालांकि
इससे
पहले ही परीक्षाओं से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी
की लिखी गई एक्जाम वारियर नाम की किताब भी जारी गई है। इसका विमोचन शनिवार
को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश
जावड़ेकर ने किया है। यह पुस्तक प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ पर आधारित है।
प्रधानमंत्री मोदी की यह किताब उस समय जारी हुई है, जब देश के करोड़ों
बच्चे 10वीं, 12वीं के साथ मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं
की तैयारियों में जुटे हैं। किताब में परीक्षाओं से निपटने के लिए 25 मंत्र
यानि पाठ दिए गए है।
पुस्तक में उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए
लिखा है कि एक परीक्षा मनुष्य की पूरी जिंदगी को नहीं जांच सकती है। एपीजे
अब्दुल कलाम फाइटर पायलट बनना चाहते थे, लेकिन इनमें चूक गए। लेकिन वह
निराश होकर नहीं बैठे। बाद में वह महान वैज्ञानिक बने, जो हमें आज भी याद
हैं। इस तरह से उन्होंने छात्रों से परीक्षा से चिंतित न होने की सलाह दी,
बल्कि इसे त्योहार की तरह मनाने की सलाह दी।1किताब में परीक्षा के दौरान
बच्चों से खेलने, तनाव को भगाने के लिए नियमित योग करने और पर्याप्त नींद
लेने की भी सलाह दी गई है। किसी की नकल न करके खुद को पहचान कर आगे बढ़ने
की भी बात है। पीएम मोदी की किताब का विमोचन करते हुए विदेश मंत्री सुषमा
स्वराज ने परीक्षाओं से जुड़े अपने भी कई अनुभवों का जिक्र किया। उन्होंने
कहा चुनाव भी हम लोगों के लिए परीक्षा की तरह होते हैं। एक दिन में कई-कई
सभाएं करनी होती हैं, लेकिन तनाव नहीं आने देते हैं। उन्होंने परीक्षाओं की
तैयारियों में जुटे बच्चों से परीक्षा से पहले की जाने वाली तैयारियों को
और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा। वहीं, मानव संसाधन विकास
मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठे लोग अक्सर
राजनीति की बात करते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो
राजनीति के साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भी बात करते हैं। 1उन्होंने कहा कि
यह किताब उनके द्वारा पिछले सालों में मन की बात में परीक्षाओं को लेकर की
गई चर्चा का ही एक रूप है। किताब की तारीफ करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि
उन्होंने एनसीईआरटी से भी ‘अपनी किताबें ऐसी हैं’ तैयार करने को कहा है।
कार्यक्रम में विदेशी दूतावास के अधिकारियों के साथ विदेश मंत्रलय और मानव
संसाधन विकास मंत्रलय के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
परीक्षा से पहले 16 फरवरी को देश भर के बच्चों से होंगे रूबरू
पीएम मोदी की किताब ‘एक्जाम वारियर’ का किया विमोचन
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें