उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के गठन के बाद लाखों प्रतियोगियों को जल्द ही राहत मिलेगी। आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति होने के बाद आयोग में ठप पड़ी भर्तियों को पुन: शुरू किए जाने का रास्ता
साफ हो गया है। तकरीबन दस माह पूरे हो गए हैं और आयोग के स्तर से अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तकरीबन 1652 और प्राचार्य के 284 पदों पर भर्ती प्रक्रिया ठप पड़ी है।
हालांकि, राहत की बात है कि आयोग के गठन के पहले ही दिन उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से अस्टिेंट प्रोफेसर के 534 नए पदों का अधियाचन भी आयोग को भेज दिया गया।
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या 46 के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1652 पदों पर भर्ती की जानी थी। इसके तहत तकरीबन 1150 पदों पर परीक्षा और इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करते हुए अंतिम परिणाम भी जारी कर दिया गया था।
बाद में चयनितों को कॉलेज में ज्वाइनिंग भी मिल गई, लेकिन प्रदेश के सत्ता परिवर्तन के साथ आयोग में भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई। ऐसे में बाकी पांच सौ पदों पर भर्तियां ठप हो गईं। इससे पहले विज्ञापन संख्या 47 के तहत भी अशासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों और विज्ञापन संख्या 48 के तहत अशासकीय कॉलेजों में प्राचार्य के 284 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें