लखनऊ : खंड शिक्षा अधिकारियों ने मार्च में सेवानिवृत्त होने वाले 93
शिक्षकों की पेंशन फाइलें रोक रखी हैं। ऐसे में इन शिक्षकों के पेंशन की
स्वीकृति प्रक्रिया भी ठप हो गई है। वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी (एसआरएओ)
ने 12
खंड शिक्षा अधिकारियों को इस पर नोटिस भेजी है।
उन्होंने इसमें तीन दिन में फाइलें प्रेषित करने के लिए लिखा है। महकमे के
93 शिक्षक मार्च में सेवानिवृत्त होंगे। नियमानुसार उनकी पेंशन फाइलें गत
अक्टूबर में ही वित्त एवं लेखा विभाग को भेजी जानी चाहिए थी, लेकिन अभी तक
नहीं पहुंचीं। विभागीय सूत्र बताते हैं कि एसआरएओ ने कई बार बीईओ को पत्र
लिखा, पर वे हीलाहवाली करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में शिक्षक परेशान
हो रहे हैं। वित्त एवं लेखा विभाग के अनुसार, शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने
से छह महीने पहले पेंशन फाइलें महकमे को प्रेषित की जानी चाहिए। यह
पत्रवलियां खंड शिक्षा अधिकारी विभाग को भेजते हैं। एसआरएओ उसे निदेशालय को
बढ़ाते हैं। वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी ने चार महीने से लटकी पेंशन
पत्रवलियों भेजने के लिए कई बार लिखापढ़ी की है। इसकी प्रतिलिपि बीएसए समेत
विभागीय उच्चाधिकारियों को भी भेजी गई है, लेकिन न तो उन्होंने संज्ञान
लिया न ही किसी उच्च अफसर ने।
इन ब्लाकों की इतनी फाइलें : सरोजनीनगर व बख्शी का तालाब ब्लाक की सर्वाधिक
13-13 फाइलें, मलिहाबाद व काकोरी की 9-9, गोसाईगंज व चिनहट की 7-7,
मोहनलालगंज की 6 व माल की 4 फाइलें हैं। नगर क्षेत्र में जोन-1 की 5, जोन-2
की 9, जोन-3 की 4 व जोन-4 की 7 फाइलें विभाग को अभी तक प्राप्त नहीं हो
सकी हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें