इलाहाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महात्वाकांक्षी मुहिम ‘मेक इन
इंडिया’ के तहत संगम तट पर सार्थक पहल चल रही है। स्वदेशी जागरण मंच के
शिविर में इलाहाबाद फाउंडेशन और गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति
नई दिल्ली
द्वारा शनिवार को युवाओं को युवाओं की बेरोजगारी दूर करने को दो दिवसीय
‘वालंटियर ट्रेनिंग
प्रोग्राम’ की शुरुआत की गई। युवाओं को पर्यावरण एवं
स्वच्छता, कृषि, गौ पालन, ग्राम सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, जन स्वास्थ्य
रोजगार का वर्तमान संकट और समाधान, समग्र शिक्षा, गांधी जीवन दर्शन से
जुड़े स्वरोजगार की जानकारी देने के साथ सरकारी मदद दिलाने की पहल चल रही
है।
शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश शुक्ल ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संकल्पना है कि
कोई भी युवा बेकार न घूमे। युवाओं को उनकी रुचि के अनुरूप हुनरमंद बनाने
की देशभर में पहल चल रही है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप
काम मांगने किसी दफ्तर का चक्कर न काटें, बल्कि स्वयं दूसरों को रोजगार
देने की क्षमता विकसित करें, क्योंकि समाज नेतृत्व करने वालों का सम्मान
करता है, पीछे चलने वालों का नहीं। 1विशिष्ट अतिथि महंत सुदामा जी महाराज
ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने जीवन का उद्देश्य तय करना चाहिए, तभी सफलता
मिलेगी। अध्यक्षता कर रहे इफ्को फूलपुर में उपकरण विभाग के प्रबंधक पवन
द्विवेदी ने कहा कि छोटे काम से शुरुआत करने वाला व्यक्ति ही बड़ा लक्ष्य
हासिल करता है। डॉ. प्रमोद शर्मा ने कहा कि माघ मेला का यह सबसे महत्वपूर्ण
कार्यक्रम है। 1संयोजक शशांक शेखर पांडेय ने कहा कि समाज को बेरोजगारी,
लाचारी, भ्रष्टाचार मुक्त बनाना हमारा उद्देश्य है। इसके मद्देनजर युवाओं
को प्रोत्साहित करके उनकी पसंद, क्षमता के अनुरूप काम दिलाने का प्रय} हो
रहा है। 1संचालन कैप्टन मुकेश व आभार दत्तात्रेय पांडेय ने ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में पंकज उपाध्याय, हृदेश मिश्र, डॉ. रमा सिंह, शरद श्रीवास्तव,
राजेश शर्मा, चंद्रभूषण, सुशील पांडेय मौजूद रहे।इलाहाबाद फाउंडेशन और
गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नई दिल्ली के ‘वालंटियर ट्रेनिंग प्रोग्राम’
को संबोधित करते योगेश शुक्ल।’>>काम देने का हुनर पैदा करे युवा :
योगेश1’>>शिविर में शुरू हुआ ‘वालंटियर ट्रेनिंग प्रोग्राम’
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें