Advertisement

Govt Jobs : Opening

शिक्षामित्रों ने मानदेय भुगतान की मांग की

दुबहर। जनपद के प्राथमिक विद्यालयों में कार्य कर रहे शिक्षामित्रों को पिछले जनवरी माह के वेतन का भुगतान आज तक नहीं हो पाया है।
इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद के शिक्षा मित्रों को जनवरी और फरवरी का वेतन निश्चित रूप से होली के पहले ही मिलना चाहिए। कहा कि इसके लिए बुधवार को जल्द ही संगठन के लोग बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर मानदेय के भुगतान करने की प्रक्रिया को पूर्ण करने मांग करेंगे। साथ ही शिक्षामित्रों के विभिन्न समस्यायों पर भी चर्चा होगी। इस मौके पर मंत्री श्याम कुमार, पूर्व मंत्री जितेंद्र राय, अजीत गिरि, ज्ञान प्रकाश मिश्रा आदि लोग रहे ।
sponsored links:

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news