इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र का गठन अब तक न होने से
आक्रोशित प्रतियोगियों का आंदोलन जारी है। मंगलवार को प्रतियोगियों ने
इलाहाबाद के एलनगंज स्थित चयन बोर्ड कार्यालय से सिविल
लाइंस के सुभाष चौराहे तक विरोध मार्च निकाला।
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवा बेरोजगार विरोधी कदम उठा
रहे हैं। चयन बोर्ड कार्यालय पर एकत्रित प्रतियोगियों ने कहा कि प्रदेश
में भाजपा सरकार बनाने के पीछे सबसे बड़ा हाथ युवाओं का है, जबकि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार भर्ती प्रक्रिया
को पूरा करने की बजाए विपरीत कार्य कर रही है। इसके बाद सभी प्रतियोगी,
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रतियोगी मोर्चा के बैनर तले सिविल लाइंस
की ओर रवाना हो गए। सुभाष चौराहा पहुंचने पर प्रतियोगियों ने सरकार पर
वादाखिलाफी का आरोप लगाया। विरोध मार्च के दौरान विक्की खान, शेर सिंह,
अनिल कुमार पाल आदि पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में प्रतियोगी शामिल
रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें